बिहार

मकान का छज्जा अचानक टूट कर गिरने से एक महिला की मौत!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरी दास की मंडी इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मंच गई ।जब एक मकान का छज्जा अचानक टूट कर गिर पड़ा। जिसमे कई राहगीर समेत एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। वही गंभीर रूप से घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम पूरे मामले की छान बीन की । वही पुलिस ने मृतक महिला की पहचान इलाके की रहने वाली 40 वर्षीय मंजू देवी के रूप में किया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताया जाता की मृतका मंजू देवी सड़क किनारे सब्जी बेच रही थी उसी दौरान छज्जा उसी के ऊपर गिर पड़ा। जिसमे मंजू देवी को गंभीर घायल हो गई ,वही आने जाने वाले कई राहगीर भी घायल हो गए।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित