बिहार

एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तोनहा गांव में शनिवार के रात्रि को छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तोनहा गांव निवासी रामचंद्र मेहता पिता स्वर्गीय भुवनेश्वरी मेहता के ऊपर अररिया न्यायालय ने एक मामले को लेकर वारंट जारी किया था।

जिसमें वे फरार चल रहे थे। वारंट के आधार पर भरगामा पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात को छापेमारी कर वारंटी रामचंद्र मेहता को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर