बिहार

प्रथम ‘सेकंड चांस’ कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में ‘प्रथम सेकंड चांस’ कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय लैपटॉप एवं प्रथम लर्निंग प्लेटफार्म प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बिहार सेकंड चांस कार्यक्रम से जुड़े 20 सदस्यों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण का संचालन हर्षवर्धन कर द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता तथा प्रथम लर्निंग प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उनकी दक्षता और मार्गदर्शन से सभी प्रतिभागियों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर मिला।

Advertisements
Ad 1

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कंप्यूटर आधारित कौशलों में दक्ष बनाना था, ताकि वे डिजिटल युग की चुनौतियों का आत्मविश्वासपूर्वक सामना कर सकें तथा अपने समुदायों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें। इस प्रशिक्षण में SCT (State Core Team) सदस्य, Remote Facilitators, MMEs (Monitoring & Measurement Executives), State Coordinator एवं Program Coordinators की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: