बिहार

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की ज्वाइंट जांच अभियान में नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बुधवार को 56 वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “ई” समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में,गांव शेख टोला बसमतिया में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-195/7 के नजदीक भारत साइड में लगभग 1.7 मीटर पर तस्करी का जब्त नेपाली शराब जप्त किया।

जिसमें नेपाली शराब (उमंग – 180 बोतल × 300 मिली = 54 लीटर, दिलवाले -360 बोतल × 300 मिली = 108 लीटर, ब्रिक्स 45 बोतल × 300 मिली = 13.5 लीटर) कुल 175.5 लीटर के साथ नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था। जिसे सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस की ज्वाइंट नाका टीम द्वारा जब्त किया गया है। जिसमें भूपेंद्र पासवान नामक एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद बसमतिया थानापुलिस को सुपूर्द किया गया।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: