बिहार

दुर्गा पूजा के मौके पर किया गया नाटक का मंचन

अररिया, रंजीत ठाकुर : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के घीवहा गांव स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नवमी व दशमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत अजय कुमार डे,निर्देशक हसनैन आजाद,सहायक निर्देशक राजीव कुमार यादव,कोषाध्यक्ष भुवनेश्वरी यादव,आशुतोष दास,विमल कुमार डे,रंजीत कुमार दास,संतोष दास,रंजीत यादव,अशोक कुमार भारती आदि ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया।

नाटक में सिंदूर की महत्व को विस्तार से बताया गया। गुरुवार की रात्रि घर की बर्बादी सामाजिक नाटक का मंचन किया गया। जिसमें शराब व बुरे लत के कारण बर्बाद हो रहे युवा पीढ़ी के लिए संदेश दिया गया। कार्यकम का सफल आयोजन को लेकर अमर कुमार, अफजल हुसैन,आदित्य डे,कमलेश्वरी यादव आदि का अहम योगदान रहा।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात