बिहार

61 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ मोटरसाइकिल सहित एक वयक्ति गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर।  सरकार के लाख कोशिश के बाबजूद भी नशे का कारोबार करने वालो के ऊपर किसी तरह का कोई असर नहीं दिख रहा दिन प्रति दिन नशे का कारोबार एवं नशे करने वालो की जनसंख्या में बढ़ोतरी होते देखा जा रहा है, कभी शराब,कभी गांजा,कोडीन तो कभी ब्रॉउन शुगर जिसकी लत में दिन प्रतिदिन समाज के युवा अपनी जिंदगी खराब कर रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वाले एक तस्कर को 61 ग्राम ब्रॉउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी अनुसार जिले के फारबिसगंज निवासी रामदेव सिँह के पुत्र प्रेम प्रकाश सिंह को बथनाहा रेलवे ढाला के समीप से एस एस बी 56वीं बटालियन एवं बथनाहा पुलिस की मदद से 61 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसका बाजारू कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये लगभग लगाया जा रहा है, बथनाहा थाना अध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया 56 वीं बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर संयुक्त अभियान चलाया गया अभियान के दौरान 61 ग्राम ब्रॉउन सुगर के साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिस पर एफ आई आर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।

Related posts

नरपतगंज में अमन-चैन के साथ मनाई गई बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गर्म कुंड के पानी को ठंडा कर दिया था गुरु नानक देव जी महाराज

शेखपुरा डीएम का अरियरी में औचक निरीक्षण, मनरेगा में मिली गड़बड़ी, अफसरों को फटकार, कार्रवाई के निर्देश

error: