बिहार

नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह व बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह के साथ वित्तीय साक्षरता सप्ताह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । जबकि नाबार्ड द्वारा संचालित संस्था लक्ष्य का पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर के बीडीओ कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी के साथ-साथ बैंकर्स शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श किया गया जबकि स्वयं सहायता समूह को लोन के लेनदेन से संबंधित , खाताधारी का केवाईसी संबंधित, पुराना लोन रिकवरी, लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्माण बनाने को लेकर प्रशिक्षण देने पर बल दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ,एलडीएम इंदु शेखर, डी डी एम, नाबार्ड मयंक माणिक्य, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अमरेंद्र शेखर , बीपीएम, जीविका अरविंद कुमार , लक्ष्य जिला कॉर्डिनेटर मनोज यादव, जिला समन्वयक मोहम्मद जमशेद सहित अन्य कर्मी मौजूद थे ।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: