बिहार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर आत्मन सभागार में बैठक आहूत की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस) की पूर्व तैयारी को लेकर आज समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अररिया जन्मजेय शुक्ला की अध्यक्षता सबंधित पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य प्रशाखा, अररिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विस्तृत कार्यक्रमों की रूप रेखा से अवगत कराया गया। बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, अररिया में निर्धारित है। मुख्य कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण द्वारा चिन्हित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में भाग लिया जायेगा।

बैठक में अपर समाहर्ता द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, अररिया को सम्पूर्ण शहर, विभिन्न प्रतिमा स्थल सहित मुख्य समारोह स्थल पर विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर रंग-रोगन का कार्य ससमय सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग लगाने का हेतु निर्देश्ति किया गया।

प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, अररिया को समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को ससमय आमंत्रण कार्ड प्रेषित करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रीय गान के लिए बेहतर टीम तैयार करने को कहा गया। समारोह स्थल पर बेहतर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करने हेतु नजारत उप समाहर्ता, अररिया को निदेशित किया गया। इसी प्रकार संबंधित साभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में सभी संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन