बिहार

डीएम के अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में अनिल कुमार, भा.प्र.से., जिला पदाधिकारी, अररिया की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम उक्त बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी अररिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में खान एवं भुतत्व विभाग द्वारा विभाग निर्धारित लक्ष्य एवं अबतक की उपलब्धि से अवगत कराया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया है कि प्रत्येक माह खनन से संबंधित रॉयल्टी का ससमय खनन शीर्ष में जमा करावें। ताकि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज को जिलाधिकारी के द्वारा निदेशित किया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत संबंधित थानाध्यक्ष को अपने स्तर से निदेशित किया जाय कि अवैध खनन/परिवहन/भंडारण के विरूद्ध शतत् निगरानी रखा जाय, ताकि अवैध खनन/परिवहन/भंडारण पर अंकुश लगाया जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा खनिज विकास पदाधिकारी अररिया को निदेश दिया गया कि अररिया जिला के बॉर्डर इलाकों में स्थल चिन्हित करें। ताकि उक्त स्थल पर चेकपोस्ट का निर्माण कराया जा सके। जिससे की दूसरे जिलों से बालू/पत्थर के अवैध परिवहन पर अकुंश लगाया जा सके। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अररिया, खनिज विकास पदाधिकारी अररिया, सहित संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: