बिहार

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

रोहतास, आशुतोष कुमार :  रोहतास जिला के जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों यथा: लिपिक, वाहन चालक एवं कार्यालय परिचारियों का अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति के पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) देने के निमित एवं एसीपी / एमएसीपी का लाभ तथा जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गयी।

बैठक में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति के पद का कार्यकारी प्रभार (वेतनमान सहित) देने के निमित लिपिक का 13 मामलों, वाहन चालक का 09 मामलों, कार्यालय परिचारियों का 26 मामलों का निष्पादन किया गया है।
साथ ही एसीपी/ एमएसीपी का लाभ के मामले में लिपिक का 18 एवं कार्यालय परिचारी का 12 मामलों, राजस्व कर्मचारी का 12 मामलों एवं चौकीदार के 198 मामलों का निष्पादन किया गया। मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने हेतु कुल 01 मामला का निष्पादन किया गया।

Advertisements
Ad 1

उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम, स्थापना उप समाहर्त्ता, सहायक जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: