बिहार

एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई

नालंदा, (राकेश) नालंदा से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के काकोबीघा खरजम्मा रोड स्थित मृतक के दलान का है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने दलान में मवेशी बांध रहा था. उसके साथ पत्नी भी वहां मौजूद थी. तभी बाइक से बदमाश आए और चेहरे पर गोली मारकर भाग निकला. जिसके बाद पत्नी रोते बिलखते इसकी सूचना परिजनों को दिया. सूचना पाकर पहुंचे लोग अनान फ़ानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान स्व. द्वारिका यादव के 55 वर्षीय पुत्र ताराचंद यादव के तौर पर किया गया है.

Advertisements
Ad 1

सूत्रों की मानें तो हत्या के प्रतिशोध में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है. आपको बता दें बीते साल दुलारचंद गोप के 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की हत्या उसके पॉल्ट्री फार्म पर दोपहर को निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेतकर किया गया था. संभतः उसी हत्या के प्रतिशोध में आज हत्या हुआ है. घटना की सूचना पाकर सदर डीएसपी नूरुल हक़, दीपनगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की हत्या. पूर्व में हुए हत्या के प्रतिशोध में हुआ है. दोनों के बीच क्या दुश्मनी है, उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: