बिहार

बिड़ला कॉलोनी में बंद घर को बनाया निशाना, करीब तीन लाख से अधिक के गहने, 80 हजार नकद व आईफोन चोरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़ला कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर का ताला और दरवाजा तोड़कर करीब तीन लाख से अधिक रुपये मूल्य के गहने, 80 हजार रुपये नकद, एक आईफोन सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. परिवार की महिला ने बताया कि उनकी बेटी के गहने भी यहां थे जिसे चोर चुरा कर लेकर भाग गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिड़ला कॉलोनी निवासी उमेश पांडे 14 जनवरी को अपने परिवार के साथ किसी परिजन की मृत्यु के बाद श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पैतृक गांव भोजपुर जिले के बालीगांव, थाना आयार चले गए थे. घर कई दिनों तक बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. 18 जनवरी को जब परिवार वापस लौटा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था. पेटी, अलमारी और बॉक्स तोड़कर चोरों ने घर में रखे 80 हजार रुपये नकद, एक आईफोन और करीब ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी कर लिए थे।

इस संबंध में उमेश पांडे के भाई टिंकू पांडे ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि परिवार के सभी सदस्य 14 जनवरी से गांव गए हुए थे और 18 जनवरी को लौटने पर चोरी की जानकारी मिली। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कह रही है. वहीं स्थानीय लोगों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: