बिहार

बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा आप का दामन

दिल्ली(न्यूज क्राइम 24): शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल से प्रभावित होकर देश के सभी राज्यों में युवाओं का आकर्षण आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। अरविंद केजरीवाल के मुहिम -मेक इंडिया नंबर-1, को मजबूती प्रदान करने के लिए आज पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लक्षमण कुमार, अजय कुमार, मोहम्मद खालिद, निर्मल कुमार तथा राहुल कुमार आदि प्रमुख थें।

इस अवसर पर पटना जोन की प्रभारी उमा दफ्तुआर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा, बांकीपुर विधानसभा के प्रभारी सुनिल कुमार, फतुहा विधान सभा के प्रभारी रितेश यादव, कार्यालय प्रभारी कृष्णमुरारी गुप्ता, विमल कुमार आदि भी मौजूद थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: