बिहार

पत्नी की मौत से जूझ रहे पति ने किया जीवनलीला समाप्त

बेगूसराय, (न्यूज क्राइम 24) पत्नी की मौत से जूझ रहे एक व्यक्ति ने किया आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरैय गांव की है। मृत व्यक्ति की पहचान कोरैय गांव के रहने वाले चुनचुन शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चुनचुन सा सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करता था। लोगों ने बताया है कि चुनचुन शाह अकेले था और कुछ दिन पहले इसकी पत्नी की मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

पत्नी के मौत होने के बाद चुनचुन शाह लगातार डिप्रेशन में था। लोगों ने बताया कि घर में अकेले ही रहता था। और अकेले रहने के कारण ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। लोगों ने बताया है कि काफी बदबू होने के बाद पता चला कि घर में ही चुनचुन साह ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़पूरा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: