बिहार

फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग

IMG 20210401 WA0065

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगी में करीब 25 से 30 लाख की सम्पत्ति जलकर स्वाहा हो गयी .बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आस पास के दुकानों में फैलने लगा। अगलगी की सूचना पर अगमकुआं बाईपास समेत आस पास के थाना पुलिस एक दर्जन से अधिक दमकलों को लेकर पहुंची । इस अगलगी से इलाके में भारी अफ़रा तफरी का माहौल हो गया । इस फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ आसिफ ने बताया कि उसके मालिक विकास कुमार है जिनके कुर्सी बनाने की फैक्ट्री में आग लगी है. वहीं भीषण अगलगी को देख आसपास के इलाके के लोग दहशत में बाहर निकल गए । बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आगलगी की आशंका जताई गई। अगमकुआं थाना अध्यक्ष ने बताया कि शोर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताााया जा रहा है । कुर्सी बनाने वाले फर्नीचर की दुकान मैं कितना का नुकसान हुआ है इसके बारे में अभी तक दुकानदार ने लिखित नहीं दियाा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!