बिहार

मुम्बई की संगत का जत्था तख्त पटना साहिब पहुंचा, कमेटी द्वारा किया गया स्वागत


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 27 जुलाई शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी, चीफ खालसा दीवान एवं गुरविन्दर सिंह बावा के विषेष सहयोग से मुम्बई से 85 की करीब संगत का जत्था तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंचा। संगत के पटना स्टेशन पर स्वागत के लिए तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, हरपाल सिंह मोनू भाटिया, जसबीर सिंह धाम पहुंचे जिन्होंने संगत को फूल देकर स्वागत किया। संगत के तख्त पटना साहिब पहुंचने पर बोले सौ निहाल के जैकारे लगाए गये।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि देश विदेश से निरन्तर संगत तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने के लिए पहुंच रही है। आज मुम्बई से जत्था पहुंचा है और आने वाले दिनों में हजूर साहिब, पंजाब, दिल्ली एवं अन्य स्थानों से संगत के जत्थे तख्त साहिब पहुुंचगे। संगत की रिहाईश, ट्रांसपोट, लंगर आदि के पुख्त प्रबन्ध कमेटी द्वारा किये जायंेगे।

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: