बिहार

शंकरपुर में छठ घाट पर नहाने के दौरान लछहा नदी में डूबी एक बच्ची, शव बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर : भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन से एक दुखद घटना सामने आया है। शंकरपुर पंचायत निवासी सालो ऋषिदेव की 8 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की लछहा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को दिन के लगभग एक बजे छठ घाट बनाने के दौरान स्नान करते समय हुई है। जानकारी के अनुसार,लछहा नदी के किनारे स्थानीय ग्रामीण छठ घाट का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान प्रीति स्नान करने गई और गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों और पूरे गांव में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची के शव को बरामद किया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के उपरांत प्रीति के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में छठ की खुशी मातम में बदल गई। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने कहा कि इस घटना की लिखित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया है,मुआवजा की प्रक्रिया जारी है। इधर मृतका प्रीति के पिता सालो ऋषिदेव रो-रोकर कह रहे थे कि…भरलो छठ में हमरा बेटी के नीगली लेल कय हो.. यह कहकर वह अचेत होकर आंगन में गिर जा रहा था। वहीं प्रीति की माँ और दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना के बाद स्थानीय मुखिया उमेश यादव,पंचायत समिति सदस्य विनोद मंडल,उप मुखिया संदीप यादव,सामजिक कार्यकर्त्ता अशोक सिंह,निरशु ऋषिदेव आदि ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: