बिहार

प्लास्टिक फैक्ट्री से चोरों गिरोह ने बिजली के ट्रांसफार्मर के कई सामानों की चोरी

20240905 155001

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बाईपास थाना क्षेत्र के मर्चा मिर्ची रोड में प्लास्टिक फैक्ट्री से चोरों के गिरोह ने बिजली के दो ट्रांसफार्मर के कई सामानों की चोरी कर ली। घटना के बाद प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक ने इसकी लिखित शिकायत पटना के बाईपास थाने को 5 /9/2024 को फैक्ट्री मालिक का कहना है कि जिस तरह से चोरों के गिरोह ने इतने भारी भरकम बिजली के ट्रांसफार्मर की चोरी की है, इससे यह प्रतीत होता है कि फैक्ट्री के केयरटेकर की इसमें सहभागिता हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस इसकी गहराई से जांच करती है तो चोरों की चोरी पकड़ी जा सकती है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि अपने बेटे के लिए उन्होंने मिर्ची रोड में एक प्लास्टिक फैक्ट्री लगाने की योजना है। इसे लेकर लगभग सारे काम पूर्ण हो चुके हैं। फैक्ट्री में बिजली का अपना ट्रांसफार्मर लगाना है। बिजली ट्रांसफार्मर के लिए दो नए ट्रांसफार्मर ले गए थे। इसके साथ ही बिजली के कई कीमती तार थे। उन्होंने बताया कि बाईपास थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 13 लाख रुपए की हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!