बिहार

जिलाध्यक्ष के खिलाफ जदयू के एक गुट ने खोला मोर्चा, बैठक कर जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिला जदयू के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं का एक बड़ा गुट ने मोर्चा खोल दिया है और उसे जिलाध्यक्ष पद से हटाने को मांग तेज कर दी है।मंगलवार को अररिया स्थित एक होटल में पार्टी के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओं का लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया।जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज़ जदयू के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को अविलंब पद से हटाकर किसी सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता जद यू के वरीय नेता नागेश्वर कामत ने की।बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत कुमार ,संजय राणा,रजी अहमद,सफाउर रहमान उर्फ लड्डू ,सत्यनारायण यादव, शफाऊर रहमान,उमेश मंडल,संजय राय,पंकज मिश्रा,उपेंद्र मंडल,सीता राम मंडल,रमेश कुमार राय के अलावा बड़ी संख्या में जदयू नेता मौजूद थे।बैठक में एनडीए से भाजपा प्रत्याशी द्वारा भी जदयू कार्यकर्ताओ की उपेक्षा पर नाराजगी जाहिर की गई।वहीं बैठक में ही जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल की कार्यशैली से नाराज़ पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष रजी अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने कहा जदयू के एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना