बिहार

गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की

20251211 195934

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज, गुरुवार, 11 दिसंबर, 2025 को पटना गुजराती समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट की और उन्हें उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में निवासरत गुजराती समुदाय की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में सचिव भरतभाई मेहता, सह सचिव पंकजभाई कोठारी, ट्रस्टी नितिन भाई व्यास, अजीत भाई वोरा और मिलनभाई विरानी उपस्थित रहे।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं