बिहार

फुलवारीशरीफ में चोरी का शातिर तरीका, मोबिल गिराने का ड्रामा रचकर कार से उड़ाया बैग

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में चोरी की एक शातिर घटना का खुलासा हुआ है, जहाँ बच्चों का इस्तेमाल कर एक कार चालक से लाखों रुपये से भरा बैग चुरा लिया गया है। यह मामला खोजाई ईमली मोहल्ले का है, जहाँ मोबिल गिरने का बहाना बनाकर कार रुकवाई गई और चालक का ध्यान बंटाकर चोरी को अंजाम दिया गया।

घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जिनमें एक बच्चा पहले मोबिल गिराने का बहाना करता है. चालक जब डिक्की खोलकर मोबिल ढूंढने लगता है, तभी पीछे से दूसरा बच्चा बैग लेकर चंपत हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इलाके में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें बच्चों को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

पेठिया बाजार में भी इसी तरह की एक और चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें बच्चों के ज़रिए मोबाइल चोरी कराई गई थी। लोगों का आरोप है कि एक संगठित गिरोह इन घटनाओं के पीछे है, जो जानबूझकर नाबालिगों को इस्तेमाल करता है ताकि पुलिस की सख्ती से बचा जा सके। फुलवारीशरीफ थाने की भूमिका को लेकर आम लोगों में नाराज़गी है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बावजूद गंभीरता नहीं दिखाई और मामूली पूछताछ के बाद बच्चों को छोड़ दिया गया। इस लापरवाही से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और आम लोग दहशत में हैं। व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस तत्काल प्रभाव से जांच तेज करे और इस गिरोह का पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई करे। फुलवारीशरीफ थाना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक सफल ट्रायल रन संपन्न

होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश

error: