बिहार

फर्जी दस्तावेज और चेक के जरिए बैंक से रुपए निकालने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने बैंक में फर्जी दस्तावेज और फर्जी चेक के जरिए रुपए निकालने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने उसके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज चेक आधार कार्ड आईडी पैन कार्ड समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया।

इस संबंध में एडिशनल एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के फुलवारी शरीफ ब्रांच के मैनेजर ने उन्हें सूचित किया कि कुछ दिनों से फर्जी चेक के जरिए कई लोगों की राशि निकल जा रही है. इस सूचना पर एक पुलिस टीम का गठन कर इस कांड में शामिल बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए बैंक में लगाया गया. पुलिस टीम ने एक संदिग्ध गतिविधि वाले आदमी को पकड़ लिया.उसके पास से तलाशी ली तो उसके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री दस्तावेज आईडी प्रूफ आधार कार्ड पैन कार्ड चेक बुक आदि अन्य सामग्री बरामद किया गया. बरामद सामग्री में 28 चेक,5 ए.टी.म. कार्ड,6 पासबुक,एक मोबाईल भी है. गिरफ्तार शातिर बदमाश पटना सिटी के रहने वाला इकबाल अनवर है जो फिलहाल इसापुर फुलवारी शरीफ में रह रहा था. जाली हस्ताक्षर कर जाली चेक के माध्यम से पैसे की अवैध निकासी करने मे माहिर हैं.गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास एवं उससे जुड़े गिरोह का पता किया जा रहा है।

Related posts

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन