बिहार

जकरियापुर से पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, आलमगंज से चोरी मोटरसाइकिल बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के आलमगंज से चोरी हुआ मोटरसाइकिल के साथ जकरिया पूर इलाके से एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को राम कृष्ण नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. यह पहले भी आलम गंज थाना क्षेत्र से एक बार बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है.

थाना अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर जकरियापुर में छापेमारी के दौरान महेश कुमार को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से जो मोटरसाइकिल मिला वह चोरी करने का निकला. पूछताछ में गिरफ्तार महेश ने बताया कि वह इस मोटरसाइकिल को अगम कुआ इलाके से चुरा कर लाया था. बाइक चोरी मामले में कांड अंकित कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्याययिक हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा