बिहार

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे ‘सहयोग शिविर’ के तहत आज सिकरिया थाना क्षेत्र के पंचायत भवन मान्देबिगहा में शिविर लगाया गया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित शिविर में स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसपी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के निर्देश दिए।

शिविर में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन-स्पॉट समाधान भी किया गया। जिला प्रशासन एवं जहानाबाद पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा इसी उद्देश्य से लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

बिहार में पैरामेडिकल काउंसिल के गठन पर एसोसिएशन ने जताई खुशी, रंजीत कुमार को दी बधाई

error: