बिहार

औरंगाबाद से बंगाल ले जाया जा रहा एक कंटेनर मवेशी पकड़ा गया, चालक खलासी गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने पटना गया रोड में एक कंटेनर को जप्त किया और उसकी तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में मवेशी पाया गया. मवेशी लेकर जा रहा कंटेनर के चालक खलासी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया.पकड़े गए कंटेनर में 39 बैल और 6 गाय को बंगाल भेजा जा रहा था

थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के बारुण से मवेशियों को लेकर एक कंटेनर में तस्करों के द्वारा बंगाल भेजा जा रहा था. कंटेनर को जप्त कर मवेशी को गौशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं चालक व खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार चालक खलासी मोहम्मद सरफराज अंसारी और मेराज अंसारी है जो दोनों औरंगाबाद के ही रहने वाले है. पूछताछ में इन लोगों के पास से जानवरों का सही कागजात नहीं बरामद हुआ. इससे स्पष्ट हो गया कि यह जानवर तस्करी कर बंगाल भेजा जा रहा था.

Related posts

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

error: