बिहार

ट्रेन से गिरकर एक बालक गंभीर रूप से घायल इलाज जारी

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज नगर पंचायत के साहिबगंज रेलवे फाटक संख्या 52 के समीप रविवार की दोपहर जोगबनी से सहरसा जाने वाली ट्रेन से एक बालक गिर गया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बालक को स्थानीय लोगों के द्वारा नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बालक को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर नरपतगंज थाना पुलिस नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंबुलेंस से उसे अररिया इलाज के लिए भेज दिया।

Advertisements
Ad 1

घायल बालक सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत राम बिशनपुर हाल्ट का निवासी बताया जा रहा है। वहीं नरपतगंज नगर पंचायत अध्यक्ष नोमान सिद्दीकी ने बताया कि जोगबनी से सहरसा जाने वाली ट्रेन से बालक गिर गया था जहां अस्पताल पहुंचाया गया इसके बाद बालक के स्वजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस संदर्भ में नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि ट्रेन से गिरकर घायल बच्चे को नरपतगंज सीएचसी में इलाज कराया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है बालक के स्वजनों को जानकारी दी गई है। 

Related posts

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

शेखपुरा को 2028 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, डीएम ने 200 मरीजों को बांटी पोषण किट

भूमि विवादों के त्वरित निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

error: