बिहार

खनन विभाग की लापरवाही से हो सकती है बड़ी घटना : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर : घूरना स्थित सुरसर नदी घाट पर आए दिन खनन माफियाओं का तांडव शुरू है, क्षेत्र के दर्जनों ट्रैक्टर अवैध तरीके से भारी मात्रा में बालू और मिट्टी निकाल कर मोटी रकम में बेचते हैं और नजदीकी प्रशासन को भनक तक नहीं लग रही है । उक्त बातें बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा ।

उन्होंने कहा नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार बाढ़ क्षेत्र का मुख्य केंद्र रहा है । वहीं 2008 ईo, में नेपाल के सुनसरी जिला कुशाहा बांन्ध टूटने से बाढ़ की तबाही से नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के लोगों को इतिहास में पहली बार भारी नुकसान हुई थी । जिसमें लोगों को जान माल की भारी छती हुई थी, कई लोग लापता हुए थे तो कई की मौते भी हुई थी । श्री सोनी ने कहा बीते हुए दृश्य से विभाग एवं जिला प्रशासन की आंखें नहीं खुल रही है, जिसका फायदा बालू एवं मिट्टी माफिया उठा रहे हैं, सोनी ने कहा जिस तरह से घूरना बाजार सुरसर नदी के घाट पर माफियाओं के द्वारा आए दिन बालू और मिट्टी निकाली जा रही है, घाट की जर्जर स्थिति हो रही है नदी की बान्ध टूटने के कगार पर है, वन विभाग के द्वारा लगाए गए वृक्ष के नीचे से मिट्टी निकाला जा रहा है

यह दूसरी घटना को आमंत्रण दे रही है, बाढ़ एवं बरसात के मौसम में क्षेत्र के लोगों के ऊपर कहर टूट सकती है जिससे घूरना बाजार ही नहीं बल्कि पूरे नरपतगंज क्षेत्र तबाह हो सकती है । उन्होंने कहा खनन माफियाओं के मिली भगत से धर-धरले से मिट्टी और बालू की लूट मची हुई है 3:00 बजे सुबह से दर्जनों ट्रैक्टर लेकर माफिया तांडव मचाते हैं जिसे रोकना अति आवश्यक है, श्री सोनी ने कहा जिला अधिकारी महोदय से मैं मांग करता हूं कि खनन माफियाओं के ऊपर त्वरित कार्रवाई करें ।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: