बिहार

बाईक की ठोकर से एक 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत!

अररिया(रंजीत ठाकुर): रविवार की संध्या को बथनाहा मण्डल चौक से उत्तर महादलित बस्ती के समीप बाईक की ठोकर से एक 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गई । जिसे स्थानिय लोगों तथा बथनाहा ओपी पुलिस की मदद से फारबिसगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया , जहाँ ईलाज के दौरान चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृतक महिला बथनाहा पंचायत के  वार्ड नं -11 फेना बेलाही निवासी मो सलामत की पत्नी जैतून खातून बताई जाती है । घटना के संदर्भ में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक बजाज प्लेटिना बाईक पर चार युवक सवार थे तथा सभी लोग  फारबिसगंज से फुलकाहा तोप नववगंज अपने घर जा रहे थे तथा सभी युवक नशे की हालत में थे ।

बथनाहा हाट से घर जा रही महिला को तेज बाईक सवार युवकों ने ठोकर मारा तथा मौके से फरार होना चाहा लेकिन मौके पर मौजूद लोगो की तत्परता से उन लोगो को पकड़ा जा सका , जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया ।वहीं गिरफ्तार कौशल यादव- 19 वर्ष ,अमित कुमार -19 वर्ष ,संतोष यादव -28 वर्ष तथा प्रदीप कुमार -20 वर्ष सभी तोप नवावबगंज फुलकाहा निवासी को मेडिकल जांच के पश्चात न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है ।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: