बिहार

संपतचक के धमौल में 15 वर्षीय युवक की ठनका गिरने से मौत!

फुलवारी, अजित संपतचक के कंडाप तारणपुर पंचायत के परसा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम धमौल में धनंजय यादव के 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की मौत ठनका गिरने से हो गई। मृतक के पिता धनंजय यादव मकान निर्माण ठेकेदारी का काम करते हैं मृतक अमित कुमार उनके तीन बेटों में सबसे छोटा था. घटना के बाद पूरे परिवार मे रोना पीटना मचा रहा. हादसे को लेकर पूरे गांव का माहौल माता में पसर गया

विदित हो कि मृतक अमित पुनपुन स्थित इंटर कॉलेज से आई. ए में एडमिशन लेने हेतु फॉर्म लेकर आ रहा था और गांव के निकट पहुंचते ही अचानक बारिश होने लगी और ठनका गिरा जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पंचायत के मुखिया राजू कुमार, पूर्व प्रत्याशी संजीव शरद ऊर्फ गुड्डू सिंह, वीर बहादुर सिंह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे और मृत संतप्त परिजनों कोढाढस बधाई और यथा संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: