बिहार

राजद कार्यालय में संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र और संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) संविधान दिवस के अवसर पर राजद कार्यालय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र और संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पुर्वे, पूर्व मंत्री श्री सुरेश पासवान, मो इसराइल मंसूरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, राजद के वरिष्ठ नेता एजाज अहमद, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, हरेंद्र कुशवाहा, मुकुंद सिंह,भाई अरुण कुमार,निर्भय अंबेडकर, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, राजेश यादव,कुमर राउत, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, प्रदीप मेहता, जेम्स कुमार यादव, रीना चौधरी सहित अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिति में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा का संकल्प किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक विश्वासनीयता का अधिकार संविधान में सभी को मिले हुए हैं,लेकिन वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार इसका खुलम -खुल्ला उल्लंघन कर रही है और नागरिकों को उसके नागरिक अधिकार से वंचित कर रही है। संविधान में संस्थाओं को जो अधिकार दिया गया है उसको सरकार के माध्यम से कमजोर किया जा रहा है। और एजेंसियों का इस्तेमाल सत्ता पक्ष के द्वारा अपने राजनीतिक हित में किया जा रहा है, जिस कारण लोगों को परेशानियां हो रही हैं। इस अवसर पर संविधान दिवस कार्यक्रम में उमेश पंडित, संजय कुमार, गणेश कुमार यादव, विमल कुमार राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, गुड्डू यादव, प्रदीप कुमार अंबेडकर, बिंदन यादव, विजय कुमार, राम सकल राय, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न