उत्तरप्रदेश

राजस्थान से आईं महिलाओं ने संभाला जागरूकता अभियान स्थानीय महिला

रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : विधानसभा क्षेत्र-37 रामपुर में केंद्र सरकार की विभिन्न,जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान से आईं महिला प्रतिनिधियों द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्थान की महिलाएं रामपुर की महिलाओं से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता संबंधी जानकारियां दे रही हैं।बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान से महिला प्रतिनिधियों को भेजकर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा-37 रामपुर में भी राजस्थान से आईं महिलाएं घर-घर और विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं।

लेकिन इस अभियान के दौरान एक बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। राजस्थान से आईं महिला प्रतिनिधियां तो रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रही हैं, लेकिन स्थानीय स्तर की महिला पदाधिकारी उनके साथ नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर रामपुर की स्थानीय महिला पदाधिकारी इस अभियान में भागीदारी क्यों नहीं निभा रही हैं?

जब अभियान रामपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है, तो स्थानीय महिला पदाधिकारियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय महिलाओं और पदाधिकारियों के सहयोग से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
अब देखना यह होगा कि रामपुर की स्थानीय महिला पदाधिकारी इस अभियान से कब जुड़ती हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका कब निभाती हैं।

Related posts

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,दो लोगों की हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल!

ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का आरोप, दो अज्ञात युवकों पर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप