रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : जनपद रामपुर में आयोजित होने वाले कोसी मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहर विधायक, जिलाधिकारी अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी अजय द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने मेला परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। वहीं शहर विधायक ने भी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से कोसी मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली। मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
