पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान हरा गमछा धारण करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरा गमछा धारण करना यह दर्शाता है कि उनके मन में तेजस्वी यादव का खौफ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी धरती पर भगवा नहीं, बल्कि हरा रंग ही चलेगा।
एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि राघोपुर, बिदुपुर और वैशाली की जनता ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी और कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अन्य लोगों का सहारा लिया गया। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में लोगों की कम उपस्थिति से यह स्पष्ट होता है कि बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के साथ कायम है।
राजद प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि उनका एआई कहां गया, जो हरा गमछा देखते ही पकड़ लेता था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने न केवल अपने विचारों, बल्कि रंग को भी बदलकर यह संदेश दिया है कि समाज के निर्माण में हरियाली का महत्व है।
एजाज अहमद ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कथित उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने के संकेत मिलते हैं।
