रामपुर, अवनीत कुमार शर्मा : जनपद रामपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा 2 लाख 52 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल कुमार सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि स्वार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
