बिहार

प्रधानमंत्री के 21 नवंबर को बिहार आगमन की तैयारियों को लेकर एनडीए की बैठक, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जुटने का निर्देश

फुलवारीशरीफ, अजीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को बिहार आगमन और वैशाली जिले के जाफरपट्टी में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक हुई. बैठक में बख्तियारपुर विधानसभा के प्रभारी शत्रुघ्न पासवान ने भाग लिया. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी एनडीए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वैशाली जिले में छह लेन वाले कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर गंगा पुल (नीतीश सेतु) का उद्घाटन करेंगे. साथ ही राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे. इसके अलावा विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

बैठक में शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए बख्तियारपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ से एनडीए कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने सभी साथियों से आपसी समन्वय के साथ तैयारी में जुटने और 21 नवंबर को राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु का उद्घाटन और औद्योगिक पार्क का शिलान्यास बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी मिलकर इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

Related posts

पटना सिटी में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य भर में 30 से अधिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण

पटना सिटी रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेवा शुरू कराने की पहल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन