पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति, हाजीगंज बॉयज़ क्लब की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छठ व्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री प्रदान की और महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कौशल शर्मा, राहुल, पिंटू, शिवम, विशाल, प्रिंस, सोनू एवं अतुल सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
