बिहार

छोटे-छोटे बच्चों ने संभाली छठ सेवा की कमान, पूजन सामग्री का किया वितरण

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धा और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पटना सिटी के नंद गोला स्थित बड़ी देवी जी के समीप श्री श्री छठ पूजा बाल मंडली सेवा समिति की ओर से छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सेवा शिविर की शुरुआत की गई है।

इस शिविर के माध्यम से लगभग 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने एकजुट होकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इतनी कम उम्र में बच्चों की इस पहल और सेवा भावना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने सामूहिक रूप से अपनी सहभागिता निभाते हुए छठ महापर्व के प्रति आस्था और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से मानस, मयंक, सलोनी, आर्यन, अंश, रोहित एवं मुस्कान शामिल रहे। बच्चों की इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

Related posts

पटना सिटी में 20 नवंबर को धूमधाम से मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्य भर में 30 से अधिक प्रतिष्ठानों एवं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में औचक निरीक्षण

पटना सिटी रेड क्रॉस भवन में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेवा शुरू कराने की पहल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन