बस्तर, (न्यूज़ क्राइम 24) छत्तीसगढ़ भयमुक्त बस्तर में दीपावली का उत्सव इस बार ऐतिहासिक और यादगार बन गया। कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर महिला जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग में रंगे नजर आए और महिला जवानों के साथ पारंपरिक लोकनृत्य में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ कदम से कदम और ताल से ताल मिलाकर उत्सव में सहभागिता की। उनका यह आत्मीय अंदाज देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साहस, समर्पण और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक बना।
भयमुक्त बस्तर में जवानों के साथ दीपावली का यह आयोजन केवल पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि शांति, विश्वास, सुरक्षा और नई उम्मीदों का संदेश भी देता नजर आया।
