रामपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) जिलाधिकारी अजय द्विवेदी द्वारा पत्रकारों को बेडशीट एवं मिठाई के डिब्बे वितरित किए जाने के कार्यक्रम को लेकर रामपुर के सूचना विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि सूचना विभाग की ओर से सही तरीके से सूचना नहीं पहुंचाए जाने के कारण कई पत्रकार इस कार्यक्रम से वंचित रह गए। मामला तब और गंभीर हो गया जब कुछ पत्रकारों ने जिला सूचना अधिकारी से फोन पर कार्यक्रम की जानकारी और सूचना दिए जाने के माध्यम के संबंध में बातचीत की। आरोप है कि सूचना अधिकारी ने जवाब दिया कि उन्हें जिलाधिकारी के कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। जब पत्रकारों ने पूछा कि फिर पत्रकारों तक कार्यक्रम की सूचना कौन पहुंचाएगा, तो जवाब मिला कि आप भी हम सबसे पूछ लीजिएगा।
सबसे बड़ा सवाल जिलाधिकारी अजय द्विवेदी से!
आखिर किन पत्रकारों को कार्यक्रम की सूचना दी गई?
किन माध्यमों से पत्रकारों को बुलाया गया?
किन पत्रकारों को बेडशीट और मिठाई वितरित की गई?
सूचना विभाग का व्हाट्सएप ग्रुप संचालित होने के बावजूद कई पत्रकार उसमें शामिल क्यों नहीं हैं?
