बिहार

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

बिहार में माननीय प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे के मद्देनजर राज्य एवं जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा है।

आज बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा ने राजापाकर एवं जंदाहा प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

हेलीपैड एवं मंच निर्माण की तैयारियों की समीक्षा।
सुरक्षा व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग का जायजा।

यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधाओं पर विशेष चर्चा।

विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध तैयारी के निर्देश।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा सहित राज्य एवं जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन, वैशाली पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Related posts

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में 13 लोगों की शिकायतें सुनी गईं