बिहार

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की पर्यटन विकास की परिकल्पना के अनुरूप जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बराबर महोत्सव–2026 के सफल आयोजन एवं पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पर्यटन सुविधाओं का विस्तार: सड़क चौड़ीकरण, इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण, भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना एवं दिशासूचक साइनेज लगाने पर चर्चा।

पर्यटन को बढ़ावा: शटल बस सेवा, विकास समिति का गठन एवं बराबर को बौद्ध पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर विचार-विमर्श।

व्यापक प्रचार-प्रसार: रेलवे स्टेशन एवं टोल प्लाजा पर एलसीडी के माध्यम से बराबर के पर्यटन स्थलों का प्रचार तथा होम स्टे पॉलिसी को प्रोत्साहन।

जिला पदाधिकारी का निर्देश: पर्यटन संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर बराबर महोत्सव के सफल आयोजन एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करें।

लक्ष्य बराबर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना तथा स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाना।

Related posts

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

IGIC में करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद ड्रेसर सुनील कुमार सेवानिवृत्त, भावुक समारोह में दी गई विदाई