बिहार

भूमिहार महिला समाज ने रेनबो होम्स के बच्चों के साथ मनाई दीपावली, बांटी खुशियां

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीपावली के पावन पर्व पर भूमिहार महिला समाज (BMS) की ओर से पटना के अनीसाबाद स्थित रेनबो होम्स के बच्चों के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की सदस्यों ने बच्चों के बीच उपहार वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए कपड़े, रेनकोट, जूते, मिठाइयां, चिप्स, चॉकलेट, जूस, कॉपी-पेन, टूथब्रश एवं टूथपेस्ट सहित कई उपयोगी सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

इसके बाद सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए और बच्चों के साथ भोजन किया। पटाखों के साथ दीपावली का उत्सव मनाते हुए सभी ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटीं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान इस आयोजन की सबसे खूबसूरत याद बन गई।

भूमिहार महिला समाज का मानना है कि त्योहारों की सच्ची सार्थकता तभी है, जब हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करें और समाज के हर वर्ग तक प्रेम, अपनापन एवं सहयोग पहुंचाएं। इसी भावना के साथ समाज ने संकल्प लिया कि खुशियों का उजाला हर चेहरे तक पहुंचे।

इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाली भूमिहार महिला समाज की सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन