जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी,श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 आवेदन एवं शिकायतों की सुनवाई की गई।
प्रमुख मामले प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा में रोजगार, नल-जल योजना, जलजमाव, जन वितरण प्रणाली, चापाकल मरम्मत एवं नए चापाकल अधिष्ठापन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
शिक्षा एवं राजस्व संबंधी मामले— बकाया वेतन, शिक्षकों का पुनः योगदान, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि मापी, जमाबंदी सुधार, अतिक्रमण, बंदोबस्ती एवं नाली निर्माण से संबंधित समस्याएँ सुनी गईं।
जिला पदाधिकारी के निर्देशसभी आवेदनों की समुचित जाँच कर नियमानुसार, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
सबका सम्मान जीवन आसान जिला पदाधिकारी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्तागण सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, जहानाबाद आमजनों की समस्याओं के संवेदनशील, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।
