पटनासिटी। किला रोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय में नए प्राचार्य के रूप में प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने पदभार संभाल लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने एकजुट होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर शक्तिपीठ छोटी पटनदेवी के पुजारी बाबा आशुतोष द्विवेदी ने नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें प्रसाद भेंट कर शुभकामनाएं दीं। साथ ही महाविद्यालय की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया।
previous post
