बिहार

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना

कटिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति कटिहार से क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को आईजीएमएस पटना, मेडिवेरसल हॉस्पिटल पटना में सर्जरी सुधार हेतु जिले के 09 बच्चों को भेजा गया है। इसमें राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के द्वारा 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक इन बीमारियों से संबंधित बच्चों का पूरे बिहार में एक विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कटिहार जिला में आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूल और डिलीवरी प्वाइंट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम के द्वारा जांच किया जाता है। जांच के क्रम में इन बीमारियों से संबंधित जो भी बच्चे मिलते हैं उनको तत्काल इलाज के बारे में समुचित जानकारी दिया जाता है और बच्चे को तथा उनके माता-पिता को इलाज के लिए सभी प्रकार की सूचना तथा एंबुलेंस से उनका घर से लाने तथा पहुंचने का काम किया जाता है। इसमें किसी भी माता-पिता को एक भी रुपए का खर्च नहीं होता है।

इस बीमारी से संबंधित यदि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को इलाज से संबंधित जानकारी उनके प्रखंड के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरबीएसके टीम के द्वारा सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध की जाती है। शनिवार को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिले के ग्रसित सभी बच्चों को हरी झंडी दिखा कर पटना रवाना किया गया। इस अवसर पर डीसीसी डॉ नेहा कुमारी, सिविल सर्जन तथा आरबीएसके जिला कोऑर्डिनेटर डॉक्टर प्रशांत कुमार झा और जिला स्वास्थ्य समिति ऑफिस के सभी पदाधिकारी और प्रखंड स्तर आरबीएस के टीम उपस्थित रहे।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

पटना वीमेंस कॉलेज में NABSCON 2026 का समापन, क्लिनिकल न्यूरोसाइकोलॉजी में AI की भूमिका पर हुई चर्चा