बिहार

चिराग पासवान जी का 44वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बिहार पटना लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी का 44वाँ जन्मदिन आज बिहार प्रदेश कार्यालय में पूरे उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी स्वयं प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।जन्मदिन समारोह का आयोजन बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र विवेक जी के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में किया गया। इस अवसर पर माननीय चिराग पासवान जी ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद, बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद (MLC), प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा संगठन के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही जन्मदिन समारोह को लेकर विशेष उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर माननीय चिराग पासवान जी ने अपने पिता एवं पार्टी के संस्थापक, पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के तैलचित्र पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों की गूंज आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का जन्मदिन पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। पूरा प्रदेश कार्यालय उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर माननीय चिराग पासवान जी ने उपस्थित सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, विधान पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह,31 आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम, समर्पण और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी एवं ताकत है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का स्नेह उन्हें जनसेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया और सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया। समारोह ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच आपसी एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास को एक बार फिर प्रदर्शित किया।उक्त आशय जानकारी मीडिया समन्वयक पंकज पांडेय ने दी।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना