बिहार

जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मादक पदार्थों के सुरक्षित रख रखाव का निरीक्षण किया

अरवल, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र, अरवल स्थित मादक पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु निर्धारित भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा भंडार कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था, मादक पदार्थों के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण एवं भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार सुरक्षित रखने, उनकी समुचित निगरानी एवं अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को मादक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, उचित प्रबंधन एवं निर्धारित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना