बिहार

सत्तर मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजीत। सत्तर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत स्वच्छता जागरूकता को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक करना था.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 12 समूहों में विभाजित किया गया. प्रत्येक समूह से पांच प्रश्न पूछे गये. प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक निर्धारित किये गये, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं दिया गया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, सहभागिता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया.

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया गया. इसमें प्रकोष्ठ की समन्वयक तहेरा खातून और सह-समन्वयक राकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है. विद्यार्थियों को अपने घर, महाविद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को कचरे के उचित निपटान, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में डीएलएड के प्रभारी डॉ. मोहम्मद एहतेशाम निजामी, मोहम्मद उमर, अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, रमेश कुमार चंद्र, डॉ. अजीत कुमार सिंह और डॉ. नबील अहमद उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार में होगी दक्षिण भारतीय फिल्मों की शूटिंग, मुख्यमंत्री से अभिनेता पंकज केशरी ने की मुलाकात

एम्स पटना में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पीएम-राहत योजना शुरू

एम्स पटना में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पीएम-राहत योजना शुरू