बिहार

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को डीएम-एसपी ने दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की समीक्षा की गई।

बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।अधिकारियों को दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं घोसी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

Related posts

सरेआम एक युवक को मारी गोली, पुलिस ने घायल को भर्ती कराया

पटना में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, ₹2,774 की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से स्टार्टअप उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई