बिहार

हर घर सौर ऊर्जा, हर परिवार को बचत का लाभ जिला पदाधिकारी ने किया सोलर ऋण मेला का उद्घाटन

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा आज दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को डीआरसीसी भवन, जहानाबाद में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विशेष सोलर ऋण मेला का उद्घाटन किया गया।

सोलर ऋण मेला की प्रमुख उपलब्धियाँ
220 सरकारी कर्मियों का पंजीकरण
66 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त
19 आवेदकों के ऋण स्वीकृत
08 आवेदकों के ऋण वितरित

सोलर पैनल लगवाएं, सरकारी अनुदान का लाभ उठाएं!
01 किलोवाट ₹30,000 अनुदान
02 किलोवाट ₹60,000 अनुदान
03 किलोवाट या अधिक अधिकतम ₹78,000 अनुदान

जिला पदाधिकारी का संदेश सभी सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने आवासों की छतों पर सोलर पैनल अधिष्ठापित कराएं। स्वयं स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर आमजन के लिए प्रेरणास्रोत बनें तथा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाएं।

जिला पदाधिकारी ने बैंक प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन, ऋण वितरण एवं सोलर पैनल अधिष्ठापन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बिजली बिल में बचत, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा! सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन जहानाबाद की अपील सभी पात्र जिलेवासी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने घरों को सौर ऊर्जा से रोशन बनाएं।

Related posts

वारिसलीगंज में बनेगा आधुनिक शुगर कॉम्प्लेक्स, मोतीपुर में फिर बजेगी चीनी मिल की सीटी

खेमनीचक अग्निकांड में 50 से अधिक दुकानें राख, सिलेंडर धमाकों के बीच नहीं बचा सके सामान

खेमनीचक सब्जी मंडी में भीषण अगलगी, 100 से अधिक झोपड़ियां राख